नमक की बोरियों के नीचे छिपाकर गांजे की तस्करी, 1.5 करोड़ का गांजा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

सुकमा : जिले में गांजा तस्करी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. जहां कोन्टा पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान पिकअप वाहन से 308 किलो गांजा बरामद कर राजस्थान के दो युवकों को गिरफ्तार किया है. जब्त गांजे की कीमत करीब 1 करोड़ 54 लाख रुपए बताई गई है.

नमक की बोरियों में 1.5 करोड़ के गांजे की तस्करी,

पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह मुखबिर की सूचना पर कृष्ण मंदिर चौक, ढोंडरा में नाकाबंदी की गई थी. करीब 6:10 बजे ओडिशा की ओर से आ रही पिकअप क्रमांक RJ-27-GE-6757 को रोककर तलाशी ली गई. वाहन में नमक की बोरियों के नीचे छिपाकर रखे 150 पैकेट गांजा मिला. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिव कुमार प्रजापति और उदय राम बलई रूप में हुई है. पुलिस ने वाहन समेत कुल 1.64 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति जब्त की है.

दोनों आरोपी राजस्थान के रहने वाले

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी राजस्थान के निवासी हैं. प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि वे ओडिशा से गांजा लेकर राजस्थान की ओर जा रहे थे. पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि गांजा तस्करी के पूरे नेटवर्क, सप्लायर और इसके पीछे जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके.

एसपी मयंक गुर्जर के निर्देशन में कार्रवाई

यह कार्रवाई सुकमा एसपी मयंक गुर्जर के निर्देशन में की गई. कोंटा एसडीओपी जितेंद्र कुंभकार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर दोनों तस्करों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है. जब्त गांजे की कुल कीमत करीब 1.65 करोड़ रुपये आंकी गई है.

गांजा तस्करी के खिलाफ सुकमा पुलिस की बड़ी सफलता

ओडिशा से छत्तीसगढ़ के रास्ते दूसरे राज्यों तक गांजा पहुंचाने की कोशिश के बीच पुलिस की यह कार्रवाई तस्करों के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है. कोंटा क्षेत्र में बड़ी मात्रा में गांजा पकड़े जाने के बाद पुलिस अब इस तस्करी के नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds