धन को चुंबक की तरह खींचता है कपूर, अपनाएं ये सरल उपाय

यदि घर में लगातार अशांति बनी रहे तो कई कार्यों में बाधा आती है। यह घटना प्रगति में भी बाधा डालती है। अगर घर का वातावरण अच्छा नहीं है तो सदस्यों का स्वास्थ्य भी प्रभावित होता है। सफल कार्य असफल हो जाता है। ऐसे में अगर आप वास्तु दोष को दूर करना चाहते हैं, तो कपूर के कुछ उपाय अपना सकते हैं।

वास्तु दोष

अगर आपरे घर में वास्तुदोष है, तो आप कपूर की मदद ले सकते हैं। कपूर की दो गालियां संबंधित स्थान पर रखें। जब यह खत्म हो जाए तो नए कपूर रख दें। ऐसा करने से वास्तु दोष दूर होगा।

आर्थिक संकट

कई बार कर्ज का बोझ बढ़ जाता है। यदि किसी कारण से आर्थिक स्थित खराब है, तो रसोईघर में चांदी का बर्तन रखें। उसमें कपूर और लौंग डालकर जलाएं। ऐसा करने से घर से सदस्यों पर देवी लक्ष्मी की कृपा बरसेगी।

कपूर सौभाग्य लाता है

कई बार पूरी मेहनत करने पर भी काम सफल नहीं होता। ऐसी स्थिति में पानी में कपूर का तेल मिलाकर नहाना चाहिए। इस उपाय से जीवन में सौभाग्य आएगा।

घर में शांति के लिए कपूर का उपाय

एक बर्तन में घी और कपूर डुबोकर जला दें। इसकी खुशबू से कमरा महक जाएगा और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। परिवार में खुशियां आएंगी।

कामकाजी जीवन में सफलता

एक बर्तन में कपूर और लौंग डालकर जला दें। इसे किचन में साफ-सुथरी जगह पर रखें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको घर में सभी के जीवन में व्यवसायिक सुधार देखने को मिलेगा। नौकरी में भी अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button