Site icon khabriram

सीएम साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आज, कई मसलों पर होगी चर्चा

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक का आयोजन किया गया है, कैबिनेट की बैठक के एजेंडे को लेकर अभी स्‍पष्‍ट नहीं है। लेकिन अधिकारियों की मानें तो स्‍कूल शिक्षा विभाग के कुछ महत्‍वपूर्ण विषयों पर बात हो सकती है।

पार्टी के सूत्रों का कहना है कि, मंत्रालय में होने वाली इस बैठक के बाद निगम- मंडल में नियुक्ति की पहली सूची जारी हो सकती है। निगम- मंडलों में नियुक्ति सीएम के विशेषाधिकार में आता है और यह कैबिनेट के एजेंडे में भी नहीं आता है। लेकिन बताया जाता है कि, बैठक के दौरान इस पर अनौपचारिक चर्चा हो सकती है।

7 अगस्त को हुई थी पिछली बैठक 

उल्लेखनीय है कि, इससे पहले साय कैबिनेट की बैठक 7 अगस्‍त को हुई थी। जिसमें गुरू घासीदास और तमोर पिंगला टायगर रिजर्व को लेकर निर्णय लिया गया था। इसके बाद से राज्‍य कैबिनेट की बैठक नहीं हुई है। कैबिनेट की 20 सितंबर को होने वाली बैठक में पर राज्‍य के सरकारी कर्मचारियों की भी निगाहें रहेंगी। क्योंकि, कर्मचारी डीए बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं और 27 तारीख को एक दिवसीय हड़ताल का भी ऐलान कर दिया है। ऐसे में कैबिनेट में डीए के मुद्दे को लेकर भी विचार विमर्श किया जा सकता है।

Exit mobile version