Site icon khabriram

ग्रहों के सेनापति की कृपा से इन राशियों का स्वर्णिम काल, रूचक राजयोग से तरक्की की खुलेंगी राह

senapati

नवग्रह समय-समय पर गोचर करते हैं। कई बार ग्रहों की युति बनती है। जिससे शुभ या अशुभ योग का निर्माण होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के सेनापति मंगल ने 16 नवंबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश किया था। वह 27 दिसंबर, 2023 तक इस राशि में रहेंगे। मंगल के वृश्चिक राशि में आते ही रूचक राजयोग बना है। यह योग शुभ माना जाता है। यह योग सभी राशियों को प्रभावित करता है। लेकिन तीन राशियां ऐसी हैं। जिनको रूचक राजयोग से अत्यधिक फायदा होगा। योग इनके जीवन को सकारात्मक करेगा।

वृश्चिक राशि

मंगल वृश्चिक राशि में प्रवेश कर चुका है। रूचक योग इस राशि के जीवन पर अच्छा प्रभाव डालेगा। आपको काम में सफलता देगा। हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। इस अवधि में कानूनी मामला आसानी से सुलझ जाएगा। परिवार में भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे। प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिल जाएगी।

कर्क राशि

रूचक राजयोग कर्क राशि को अपार सफलता दिला सकता है। विदेश में घूमने का सपना पूरा हो सकता है। आय के नए स्त्रोत सामने आएंगे। बिजनेस में बड़ी सफलता मिल सकती है। लव रिलेशन से जुड़ी कठिनाईयां दूर होंगी।

तुला राशि

तुला राशि वालों का रूचक योग तकदीर बदल देगा। बैंक बैलेंस बढ़ाकर बचत करने में सफल रहेंगे। किसी संबंधी के यहां जाने का निमंत्रण मिलेगा। शुभ सूचना मिलने से प्रसन्न रहेंगे। लव अफेयर मर्यादा पूर्ण रहेगा।

Exit mobile version