लॉगिन

जज व न्यायिक अफसरों के थोक में तबादले

Chhattisgarh August 11, 2023 रिपोर्टर: shailesh
जज व न्यायिक अफसरों के थोक में तबादले

जज व न्यायिक अफसरों के थोक में तबादले

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने न्यायाधीशों का तबादला आदेश जारी किया है। प्रशांत पाराशर को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट विधिक सेवा समिति के सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। न्यायाधीश संघरत्ना भतपहरी का पारिवारिक न्यायालय दंतेवाड़ा तबादला कर दिया है।

निधि शर्मा तिवारी तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जगदलपुर, उदय लक्ष्मी परमार रजिस्ट्रार छत्तीसगढ़ उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग रायपुर, मधुसुदन चंद्राकर द्वितीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश को बलरामपुर रामानुजगंज, श्रीकांत श्रीवास अष्टम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश को रायपुर जिला न्यायालय, जितेंद्र कुमार ठाकुर सिविल जज वर्ग एक को वर्ग एक व सीजेएम जांजगीर-चांपा, जगदीश राम सिविल जज वर्ग-एक एवं सीजेएम बीजापुर, मोनिका जयसवाल, प्रथम सिविल न्यायाधीश वर्ग-एक एवं सीजेएम बेमेतरा, अनिल कुमार बारा प्रथम सिविल जज वर्ग एक व सीजेएम जगदलपुर, संतोष कुमार महोबिया, प्रथम सिविल जज वर्ग-एक एवं सीजेएम सुकमा, पुष्पलता मारकंडे सिविल जज वर्ग-एक एवं सीजेएम नारायणपुर, कृष्ण कुमार सूर्यवंशी प्रथम सिविल जज वर्ग एक व सीजेएम कोरबा, वंदना वर्मा प्रथम सिविल न्यायाधीश वर्ग- एक एवं सीजेएम कवर्धा के लिए आदेश जारी किया है।

रजिस्ट्रार जनरल द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि वर्तमान पद पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करें। इसके लिए 16 अगस्त या इससे पहले की तिथि तय कर दी है। नए पदस्थापना स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने की स्थिति में संबंधित जिला न्यायाधीश के माध्यम से अपने कार्यभार ग्रहण करने की रिपोर्ट भेजने निर्देशित किया है।

ज्यूडिशियल अफसरों का पदस्थापना आदेश

ज्यूडिशियल अफसरों में संतोष शर्मा जिला एवं सत्र न्यायाधीश रायपुर, संतोष कुमार तिवारी प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रायपुर, नीलम सिंह बघेल प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अंबिकापुर, शहाबुद्दीन कुरैशी अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश एफटीसी पाक्सो बलौदा बाजार, हिमांशु जैन अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश एफटीसी पाक्सो कवर्धा, मोना चौहान प्रथम सिविल जज वर्ग एक सीजेएम कोंडागांव, प्रियंका अग्रवाल प्रथम अतिरिक्त जज प्रथम सिविल जज वर्ग एक राजनादगांव, लोकेश कुमार तृतीय सिविल जज वर्ग एक मुंगेली, विरेंद्र सिंह प्रथम सिविल जज वर्ग दो बैकुंठपुर शामिल हैं।

शासकीय आवास खाली कराने निर्देश

जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलरामपुर, रामानुजगंज, बस्तर, जगदलपुर, बेमेतरा, दक्षिण बस्तर, दंतेवाड़ा, जांजगीर-चांपा, कबीरधाम, कोंडागांव, रायपुर से कहा गया है कि स्थानांतरित अधिकारी जो आज भी शासकीय आवास पर काबिज हैं ऐसे अफसरों की जानकारी रजिस्ट्रार जनरल कार्यालय को भेजने व 24 अगस्त या इससे शासकीय आवास को खाली कराने निर्देशित किया है। स्थानांतरित अधिकारियों द्वारा कार्यभार सौंपने और तबादला पर आने वाले अधिकारियों द्वारा कार्यभार ग्रहण करने की जानकारी देने कहा गया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds