लॉगिन

CG MURDER : घर में घुसकर मां बेटी की नृशंस हत्या, पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

Chhattisgarh July 29, 2024 रिपोर्टर: shailesh
CG MURDER : घर में घुसकर मां बेटी की नृशंस हत्या, पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

CG MURDER : घर में घुसकर मां बेटी की नृशंस हत्या, पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

बलौदाबाजार:  प्रदेश में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन अलग अलग इलाकों से चाकूबाजी और हत्या की घटना सामने आ रही है। लगातार अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बलौदाबाजार जिले से सामने आया हैं। जहां मां और बेटी की हत्या कर दी गई है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी का माहौल बना हुआ है। सूचना के बाद अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना कसडोल थाने के भदरा गांव का है। जहां मां बेटी की हत्या कर दी गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दी है और जांच के लिए फोरेंसिक की टीम रायपुर से रवाना हो गई है। कसडोल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

हालांकि आरोपी ने इस घटना को किस वजह से अंजाम दिया इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं आसपास के लोगों के बीच सवाल उठ रहा है कि आखिर आरोपी ने इस घटना को किस वजह से अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, पुलिस लगातार आरोपी की आरोपी की तलाश कर रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds