भाजपा कार्यकर्ता की नृशंस हत्या, पूर्व मंत्री चंद्राकर ने कहा “आगे चुनाव में पुलिस के संरक्षण में और भी हत्याएं होंगी”

धमतरी : विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। भाजपा ने दूसरी लिस् जारी कर दी है तो वहीं कांग्रेस ने भी पहली सूची की घोषणा कर दी है। इसी बीच धमतरी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। करूद विधानसभा क्षेत्र ‘एक भाजपा कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई । यह क्षेत्र भाजपा विधायक अजय चंद्राकर का है, जहां इस बार भी भाजपा के टिकट पर अजय चंद्राकर चुनाव लड़ने वाले हैं।

विधायक ने किया ट्वीट

भाजपा कार्यकर्ता चंद्रशेखर गिरी की हत्या को लेकर विधायक अजय चंद्रकर ने ट्वीट करते हुए कहा कि, इससे पहले भी उनके ऊपर प्राण घातक हमला हुआ था और हमलावरों को पुलिस ने अब तक गिरफ्तार नहीं किया… मेरे विधानसभा क्षेत्र कुरुद जिला धमतरी के भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता चंद्रशेखर गिरी की आज जघन्य हत्या कर दी गई, इसके पहले भी उनके ऊपर प्राण घातक हमला हुआ था पर पुलिस ने उन हमलावरों को आज तक गिरफ्तार नही किया था… अरारी फरारी दिखाती रही… आगे चुनाव में पुलिस के संरक्षण में और भी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds