CG : विधवा भाभी को डरा धमकाकर देवर ने किया दुष्कर्म, आरोपी दुष्कर्मी गिरफ्तार

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से भाभी देवर जैसे पवित्र रिश्ते को कलंकित करने का मामला सामने आया है। जहां देवर ने विधवा भाभी को डरा धमकाकर उनके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया । मामला विश्रामपुर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी का नाम कृष्ण सिंह है। वह जिला अस्पताल में नेत्र सहायक के रूप में पदस्थ है। बताया जा रहा है कि, विधवा भाभी अपने बच्चों के साथ घर में सो रही थी तभी रात में आरोपी कृष्ण सिंह दरवाजा खटखटा है और जैसे ही दरवाजा खुलता है कृष्ण सिंह घर के अंदर घुस जाता है। अपने भाभी को जान से मारने की धमकी देकर उनके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद देवर ने भाभी को कहा अगर किसी को कुछ बताया जो जान से मार दुंगा। सुबह होते ही पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार कर लिया । फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई मे जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds