होली से पहले घर ले आएं ये चमत्कारी चीज, चुंबक की तरह खींचा चला आएगा पैसा

होली का त्योहार हिंदू धर्म में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस साल होली 8 मार्च, बुधवार के दिन मनाया जाएगा। रंगों का त्योहार होली से पहले अपने घर कुछ चीजें लेकर आना आपके लिए शुभ हो सकता है। दरअसल, ज्योतिषशास्त्र में होली के दिन से जुड़े कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं। इन उपायों से घर में लक्ष्मी का वास होता है और घर में सुख-समृ्द्धि आती है। तो आइए जानते हैं इस दिन के लिए खास उपाय-

वास्तु दोषों से बचने के लिए

आपको समझ नहीं आ रहा कि आखिर घर में पैसे नहीं टिकता या फिर किसी भी काम को करने में सफलता नहीं मिल रही है तो हो सकता है कि घर में वास्तु दोष उत्पन्न हो रहे हों। इसलिए होली के पहले एक खूबसूरत सा बंदरवार या तोरण अपने घर लाएं और इसे घर के मुख्य दरवाजे पर टांग दें। इससे वास्तुदोष खत्म होते हैं।

इस दिशा में रखें एक्वेरियम

अपने घर में धन की आवक बढ़ाने के लिए घर के उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में एक एक्वेरियम रख दें। बता दें कि इस दिशा को कुबेर का स्थान कहा जाता है और यहां एक्वेरियम रखने से सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होती है।

बांस का पौधा ले आएं घर

बांस के पौधे के घर में रखना शुभ माना जाता है। कहा जाता है इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है। इसलिए होली से पहले अपने घर पर बांस का पौधा जरूर लाएं। इससे घर के सदस्यों की सेहत भी अच्छी रहेगी और सौभाग्य में भी वृद्धि होगी।

क्रिस्टल का कछुआ

होली से पहले अपने घर क्रिस्टल का कछुआ ले आएं ये बहुत शुभ माना जाता है। इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है और आर्थिक उन्नति होती है और अचूक धन की प्राप्ति होती है।

ड्रैगन का चित्र

घर में ड्रैगन की मूर्ति या चित्र रखना भी बहुत अच्छा माना जाता है। इसे लगाने से घर के सदस्यों के बुरी नजर नहीं लगती है और घर में मां लक्ष्‍मी का वास होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button