रायगढ़ और कोरिया को संभाग बनाए जाने का सीएम के एलान पर बृजमोहन ने किया पलटवार, कहा घोषणा पत्र में कुछ नहीं कर पाए…अब क्या करेंगे

रायपुर- सीएम भूपेश बघेल ने बैकुंठपुर के मौहारी मैदान में आमसभा को संबोधित करते हुए रायगढ़ और कोरिया को संभाग बनाने का ऐलान किया था। ये दोनों जिलों को संभाग बनाने की घोषणा को लेकर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, ये घोषणा पत्र में कुछ नहीं कर पाए और संभाग बनाने की बात करते हैं।

कांग्रेस की तुलना तुगलक से की…

बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस पार्टी की तुगलक से तुलना करते हुए कहा कि, राहुल, प्रियंका और खड़गे जी की 17 गारंटी कुछ नहीं कर पाई, पहले 15 हजार की घोषणा को पूरा कर लें, इसके बाद आगे की सोचें..जब सरकार में थे तो क्यों नहीं बनाया..? अब जो भी घोषणाएं हैं, वह तुगलक घोषणाएं हैं। सीएम की घोषणा पर कोई विश्वास नहीं करेगा…

प्रियंका गांधी को जवाब देना चाहिए…

प्रियंका गांधी के रोड शो से राजधानी वासियों को हो रही दिक्कतों पर पूर्व मंत्री बृजमोहन ने कहा कि, किसी भी राजनीतिक रैली के लिए रास्ते पहले से बंद नहीं किए जाते हैं। यहां की जिला और पुलिस प्रशासन गलत कर रही है। अगर प्रशासन लोगों को परेशान करेगी तो भुगतने के लिए तैयार रहे, प्रियंका गांधी को जवाब देना चाहिए। छत्तीसगढ़ की महिलाएं शराबबंदी का इंतजार कर रही हैं। रायपुर शहर को कांग्रेस ने 5 सालों में नर्क बना दिया है। लड़की हूं लड़ सकती हूं तो छत्तीसगढ़ में महिलाओं के साथ अनाचार क्यों..?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds