BREAKING NEWS : गद्दा गोदाम में लगी भीषण आग, 2 लोगों की जलकर मौत

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गोंदवारा स्थित स्लीप प्रो कंपनी की गद्दा गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। इस भीषण आग में 2 लोगों की जलकर मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद है और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और नगर निगम की टीम है मौजूद। 3 एंबुलेंस और 2 फायर बिग्रेड मौके पर मौजूद है।

मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी रायपुर के बसंत विहार इलाके में स्लिप प्रो गद्दा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण अज्ञात है। आगजनी के वक्त 7 कर्मचारी फैक्ट्री में मौजूद थे। इस हादसे में दो महिला कर्मचारियों की मौत हो गई है और पांच कर्मचारी सुरक्षित बाहर निकाले गए हैं। पुलिस के तमाम अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और जांच में जुटे हुए हैं।

कल ही हुई है एक और महिला की मौत 

दुर्ग जिले में भीषण गर्मी से एक महिला श्रमिक की मौत हो गई। मृतक महिला मनेरगा के तहत अहेरी नर्सरी में काम करती थी। काम के दौरान वह अचानक चक्कर खाकर बेहोश हो गई थी। मृतक महिला का नाम भद्रा बाई है। यह पूरा मामला नंदिनी थाने का है। जनपद सदस्य भूपेंद्र कुमार साहू ने बताया कि, महिला का रजिस्ट्रेशन मनरेगा मजदूर के रूप में है। वो अहिरी गांव में उद्यानिकी विभाग के तहत संचालित नर्सरी में काम करने गई थी। महिला के बेहोश होते ही वहां हड़कंप मच गया। आसपास काम करने वाले मजदूरों ने महिला को उठाया। इसके बाद उसे उहिरी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds