लॉगिन

बॉयफ्रेंड ने जंगल में गर्लफ्रेंड और उसकी सहेली से किया दुष्कर्म, मुख्य आरोपी और सहयोगी गिरफ्तार

Chhattisgarh February 19, 2026 रिपोर्टर: shailesh
बॉयफ्रेंड ने जंगल में गर्लफ्रेंड और उसकी सहेली से किया दुष्कर्म, मुख्य आरोपी और सहयोगी गिरफ्तार

बॉयफ्रेंड ने जंगल में गर्लफ्रेंड और उसकी सहेली से किया दुष्कर्म, मुख्य आरोपी और सहयोगी गिरफ्तार

रायगढ़ : जिले में बॉयफ्रेंड ने पहले नाबालिग गर्लफ्रेंड से रेप किया। फिर उसकी नाबालिग दोस्त के साथ भी दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी बॉयफ्रेंड के दोस्त को भी आरोपी बनाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी बॉयफ्रेंड का नाम ओमप्रकाश उर्फ राहुल पैंकरा (22) है। ग्राम किलकिला का रहने वाला है। उसने वेलेंटाइन डे के दिन 17 साल की गर्लफ्रेंड को मिलने बुलाया। लड़की अपनी एक दोस्त के साथ पहुंची थी। आरोपी भी अपने दोस्त के साथ था। आरोपी ने एक ही बाइक पर तीनों को बैठाकर जंगल ले गया। आरोपी ने पहले गर्लफ्रेंड से संबंध बनाया, इसके बाद उसकी दोस्त से भी जबरन दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारपीट की धमकी दी।

हालांकि, 16 फरवरी को पीड़िताओं की शिकायत पर लैलूंगा पुलिस ने मुख्य आरोपी ओमप्रकाश पैंकरा और उसके सहयोगी को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त वाहन भी जब्त किया गया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया है कि नाबालिगों के विरुद्ध किसी भी प्रकार के अपराध में सख्त और त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds