लॉगिन

बॉक्सर नीतू सेमीफाइनल में पहुंचीं, भारत के लिए टूर्नामेंट पहला मेडल पक्का किया

Sports March 22, 2023 रिपोर्टर: shailesh
बॉक्सर नीतू सेमीफाइनल में पहुंचीं, भारत के लिए टूर्नामेंट पहला मेडल पक्का किया

बॉक्सर नीतू सेमीफाइनल में पहुंचीं, भारत के लिए टूर्नामेंट पहला मेडल पक्का किया

नई दिल्ली : राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन मुक्केबाज नीतू घणघस (48 किग्रा) भारत में चल रहे महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप  सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। बुधवार को उन्होंने इस टूर्नामेंट में भारत का पहला पदक पक्का कर लिया। हरियाणा की 22 वर्षीय मुक्केबाज ने अपने क्वार्टर फाइनल बाउट में जापान की मडोका वाडा पर आरएससी (रेफरी स्टॉप कॉन्टेस्ट) के जरिये दूसरे दौर में जीत हासिल कर खुद के लिए और भारत के लिए कम से कम कांस्य पदक पक्का कर लिया।

भारतीय ने आक्रामकता के साथ खेला और अपने प्रतिद्वंद्वी पर मुक्कों की झड़ी लगा दी, जिससे रेफरी को बाउट रोकने और नीतू के पक्ष में फैसला सुनाने पर मजबूर कर दिया। आरएससी के फैसले से नीतू ने अब तक टूर्नामेंट में अपने सभी तीनों मुकाबले जीते हैं।

मौजूदा विश्व चैंपियन निकहत जरीन (50 किग्रा), साक्षी चौधरी (52 किग्रा), मनीषा मौन (57 किग्रा), जैसमीन लाम्बोरिया (60 किग्रा), लवलीना बोरगोहेन (75 किग्रा), स्वीटी बूरा (81 किग्रा) और नूपुर श्योराण (81 किग्रा) सहित सात भारतीय मुक्केबाज कुछ देर बाद अंतिम चार में जगह बनाने की कोशिश करेंगे।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds