Mahindra की शानदार इलेक्ट्रिक SUV की बुकिंग शुरू ,टाटा नेक्सॉन EV को दे सकती है टक्कर

Mahindra ने अपनी नई XUV400 इलेक्ट्रिक SUV की बुकिंग शुरू कर दी है। कोई भी ग्राहक 21,000 रुपये के टोकन मनी से इसे बुक कर सकता है। ग्राहकों के लिए यह Tata Nexon EV का बेहतर विकल्प हो सकता है। इलेक्ट्रिक कारों में Tata Nexon EV सबसे ज्यादा बिकने वाली कार rरही है।

अभी तक इसे सीधे तौर पर चुनौती देने के लिए कोई दूसरी इलेक्ट्रिक एसयूवी बाजार में मौजूद नहीं है, लेकिन महिंद्रा ने बेहतर कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के साथ नेक्सन ईवी को XUV400 के जरिए चुनौती दी है। XUV400 की डिलीवरी मार्च 2023 से शुरू होगी। यह दो ट्रिम्स- EC और EL में उपलब्ध है। इसकी कीमत 15.99 लाख रुपये से शुरू होकर 18.99 लाख रुपये तक जाती है।

महिंद्रा एक्सयूवी400 कीमत

Mahindra XUV400 EC (3.3kW चार्जर विकल्प) – 15.99 लाख रुपये
Mahindra XUV400 EC (7.2kW चार्जर विकल्प) – 16.49 लाख रुपये
Mahindra XUV400 EL (7.2kW चार्जर विकल्प) – 18.99 लाख रुपये

ये कीमतें केवल पहले 5,000 यूनिट्स के लिए वैध हैं। नई Mahindra XUV400 Electric दो बैटरी के साथ उपलब्ध है। इसके EC वेरिएंट में 34.5 kWh और EL वेरिएंट में 39.4 kWh की बैटरी मिलती है।

बैटरी फ्रंट एक्सल पर इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देती है, जो 150 हॉर्सपावर और 310 एनएम का टार्क जनरेट करती है। XUV400 EV अपनी श्रेणी में सबसे तेज मॉडल है। इसकी अधिकतम गति 150 किमी/घंटा है और 0 से 100 किमी/घंटा की गति मात्र 8.3 सेकेंड में है।

34.5 kWh की बैटरी क्षमता के साथ, यह एक बार चार्ज करने पर 375 किमी की रेंज प्रदान कर सकता है, जबकि बड़ी बैटरी के साथ यह एक बार चार्ज करने पर 456 किमी की रेंज प्रदान कर सकता है।

यह इलेक्ट्रिक एसयूवी तीन ड्राइविंग मोड्स- फन, फास्ट और फीयरलेस के साथ आती है। ये मोड स्टीयरिंग और थ्रॉटल रिस्पॉन्स को एडजस्ट करते हैं और रीजनरेटिव ब्रेकिंग के स्तर को भी बदलते हैं। 50kWh डीसी फास्ट चार्जर 50 मिनट से भी कम समय में बैटरी को 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button