एनिमल’ से बॉबी देओल का फर्स्ट लुक आउट, ‘बलबीर’ और ‘गीतांजलि’ के बाद अब खून से सने ‘दुश्मन’ की आई बारी

मुंबई : रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ इसी साल 1 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है। इसमें उनके अलावा रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल भी अहम रोल में नजर आएंगे। ‘गीतांजलि’ यानी रश्मिका और ‘बलबीर’ यानी अनिल के बाद अब ‘एनिमल’ के ‘दुश्मन’ बॉबी देओल का फर्स्ट लुक पोस्टर भी रिवील कर दिया गया है।

इस पोस्टर में बाबी देओल खून में सने हुए हैं। वो चुप रहने का इशारा कर रहे हैं। माथे पर शिकन भी है। उन्होंने फिल्म से अपना फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘एनिमल का एनिमी (दुश्मन)।’

पापा-भाई और सौतेली बहन ने बढ़ाया हौसला

बॉबी देओल के पोस्ट पर उनके भाई सनी देओल ने हौसला बढ़ाते हुए लिखा, ‘हां बॉब, इसके लिए आगे बढ़ो।’ इसके साथ उन्होंने हथौड़ा और दिल वाले इमोजी भी बनाए हैं। वहीं, धर्मेंद्र ने कॉमेंट किया, ‘लव यू बॉब… तुम बहुत अच्छे दिख रहे। इसके लिए बेसब्री से इंतजार है।’ अभय देओल ने भी दिल वाला इमोजी बनकर भाई पर प्यार लुटाया है। सौतेली बहन ईशा देओल ने भी भुजाओं और दिल वाला इमोजी बनाया है।

रश्मिका और अनिल कपूर का पोस्टर

इससे पहले फिल्म से रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर का भी फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया गया। फिल्म में रश्मिका गीतांजलि का किरदार निभा रही हैं और अनिल कपूर बलबीर सिंह बने हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds