ट्यूनीशिया तट पर नाव पलटने से बड़ा हादसा, 28 प्रवासियों की मौत; 60 से अधिक लोग लापता

ट्यूनिस : ट्यूनीशिया के तट पर एक बड़ा हादसा हुआ है। तट पर नाव डूबने के चलते कम से कम 28 प्रवासियों की मौत हो गई है और 60 से अधिक लोग लापता हैं। सीएनएन ने इतालवी अधिकारियों का हवाला देते हुए बताया कि ये प्रवासी इटली के लिए भूमध्यसागर पार करने का प्रयास कर रहे थे।

48 घंटों में 58 नावों में हादसा

इतालवी तट रक्षक ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने पिछले 48 घंटों में संकटग्रस्त 58 नावों से 3300 लोगों को बचाने का काम किया है। ज्यादातर रेस्क्यू उन नावों पर किए गए जो ट्यूनीशिया से लैम्पेडुसा जा रही थीं, जो अफ्रीका के सबसे नज़दीकी इतालवी द्वीप है। नवीनतम आपदा अनिर्दिष्ट उप-सहारा अफ्रीकियों की ट्यूनीशियाई अधिकारियों द्वारा की जा रही गिरफ्तारी के बीच आई है।

19 महिलाओं और 9 नाबालिगों को बचाया गया

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को एक ट्यूनीशियाई (Tunisia) मछली पकड़ने वाली नाव से 19 महिलाओं और 9 नाबालिगों को समुद्र से बचाकर लैम्पेडुसा लाया गया। अवैध प्रवास को रोकने के लिए ट्यूनीशियाई मछली पकड़ने की नाव की जांच की जा रही है।

बता दें कि अफ्रीका और मध्य पूर्व में गरीबी और संघर्ष को झेल रहे लोगों के लिए ट्यूनीशिया मुख्य केंद्र बिंदु बन गया है। लीबिया से सबसे ज्यादा लोग ट्यूनीशिया आ रहे हैं। वहीं, ये नोट किया गया है कि इस सप्ताह लैम्पेडुसा से ज्यादातर लोग ट्यूनीशिया नौकाओं से आए थे।

संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार, 2022 की इसी अवधि में 1300 की तुलना में इस वर्ष कम से कम 12,000 प्रवासी ट्यूनीशिया से इटली पहुंचे। ट्यूनीशियाई फोरम फॉर सोशल एंड इकोनॉमिक राइट्स स्टैटिस्टिक्स के अनुसार, ट्यूनीशिया के तट रक्षक ने इस वर्ष के पहले तीन महीनों के दौरान नावों में सवार होकर आए 14,000 से अधिक प्रवासियों को रोका, जबकि 2022 में इसी अवधि के दौरान यह संख्या 2,900 थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds