लॉगिन

खूनी खेल : पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या, डबल मर्डर से गांव में दहशत का माहौल

Chhattisgarh April 1, 2026 रिपोर्टर: shailesh
खूनी खेल : पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या, डबल मर्डर से गांव में दहशत का माहौल

खूनी खेल : पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या, डबल मर्डर से गांव में दहशत का माहौल

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर—डबल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई है। मुलमला थाना क्षेत्र के ग्राम खपरी में पति-पत्नी की निर्मम हत्या कर दी गई है। मृतकों की पहचान संतराम साहू और उनकी पत्नी श्याम बाई के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यह वारदात देर रात की है, जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

हत्या के पीछे के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल यह डबल मर्डर कई सवाल खड़े कर रहा है—क्या यह पुरानी रंजिश का मामला है या फिर किसी अन्य वजह से वारदात को अंजाम दिया गया? पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल, खपरी गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds