उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा, भाजपा का संकल्प पत्र मोदी की गारंटी,सुरक्षित,समृद्ध विकसित भारत की गारंटी

दुर्ग/रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र ‘मोदी की गारंटी’ को विकसित भारत का संकल्प पत्र बताते हुए कहा है 76 पन्नों का यह संकल्प पत्र के देशभर से मिले 15 लाख सुझावों का प्रतिबिम्ब है जिसे 24 समूहों में बाँटा गया है। 10 सोशल ग्रुप में गरीब, युवा, मध्यम वर्ग, मछुआरे, वंचित वर्ग, सीनियर सिटीजन, पिछड़े एवं कमजोर वर्ग शामिल हैं। वहीं, गवर्नेंस को 14 सेक्टर्स में बाँटा गया है। श्री साव ने कहा कि संकल्प पत्र में भारत के अन्य देशों से संबंध, आंतरिक एवं बाहरी सुरक्षा, समृद्ध भारत, ईज ऑफ लिविंग, विरासत का विकास, गुड गवर्नेस, सुशासन, स्वस्थ भारत, शिक्षा, खेल, सभी सेक्टर्स का विकास, इनोवेशन और टेक्नोलॉजी और पर्यावरण को रखा है।

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री साव ने मंगलवार को दुर्ग में आहूत पत्रकार वार्ता में कहा कि पूरे देश ने इस बात को माना है कि “मोदी की गारंटी, यानी गारंटी के पूरे होने की गारंटी।” भाजपा जो कहती है, उसे तो पूरा करती ही है और जो नहीं भी कहती है लेकिन जनता के हित में यदि वे जरूरी होते हैं, तो उसे भी पूरा करके दिखाती है। श्री साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पेश किए जाने वाला संकल्प पत्र विकसित भारत की ओर लंबी छलांग लगाने वाला है।

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि यह संकल्प पत्र विकसित भारत के 4 मज़बूत स्तंभ- युवा शक्ति, नारीशक्ति, किसान और गरीब, सभी को सशक्त करता है। हमारा फोकस डिग्निटी ऑफ लाइफ, क्वालिटी ऑफ लाइफ और निवेश से नौकरी पर है। इस संकल्प पत्र में क्वांटिटी ऑफ अपार्च्युनिटीज और क्वालिटी ऑफ अपार्च्युनिटीज, दोनों पर बहुत जोर दिया गया है। एक तरफ हमने कई सारे इन्फ्रास्ट्रक्चर निर्माण से बड़ी संख्या में रोज़गार बनाने की बात की है। दूसरी तरफ़ हम स्टार्टअप और ग्लोबल सेंटर्स को बढ़ावा देकर हाई वैल्यू सर्विसेज़ पर भी ध्यान देने जा रहे हैं।

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि हमारे देश में टूरिज्म के पोटेंशियल को अनलॉक किया जाना बाकी है। भाजपा द्वारा विश्व प्रवासी- ग्लोबल टूरिस्ट्स को हमारी विरासत से जोड़ा जाएगा और इस विरासत को हम वर्ल्ड हेरिटेज से जोड़ेंगे। 21वीं सदी के भारत की बुनियाद, भाजपा तीन तरह के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत कर रही है- पहला सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर, दूसरा फिजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर और तीसरा डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर।

किसान विकास

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि किसानों के लिए हमारी सरकार पीएम किसान योजना से किसानों को मजबूती प्रदान करेगी। किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 6,000 रुपये की वार्षिक वित्तीय सहायता प्रदान की है। पीएम फसल बीमा योजना में मजबूती लाई जाएगी। प्रमुख फसलों के लिए एमएसपी में अभूतपूर्व वृद्धि की गई है। समयबद्ध तरीके से 22 फसलों में एमएसपी में वृद्धि की जाएगी। दाल और खाद्य तेल में आत्मनिर्भरता हासिल कर सब्जी उत्पादन और स्टोरेज के लिए नए क्लस्टर स्थापित किए जाएंगे।

महिला विकास

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि हमारे शासनकाल में एक करोड़ ग्रामीण महिलाओं को लखपति दीदी बनाकर सशक्त किया गया है। अब तीन करोड़ ग्रामीण महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाएगा। महिला स्व-सहायता समूहों को सर्विस क्षेत्र से जोड़ा जाएगा, और इन समूहों के उत्पादों को ग्राहकों तक पहुंचाया जाएगा। औद्योगिक और व्यावसायिक क्षेत्रों में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल का निर्माण, जिसमें शिशुगृह जैसी बुनियादी सुविधाएं होंगी। महिलाओं की खेलों में भागीदारी बढ़ाने के लिए काम किया जाएगा। महिलाओं के लिए सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण एवं रख-रखाव किया जाएगा।

रेलवे विकास

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि रेलवे सुविधाओं का विकास और विस्तार हमारी सरकार करके नई रेलवे पटरियों का निर्माण करेंगे। यात्री और मालवाहक (कार्गो) परिवहन की क्षमता बढ़ाने के लिए रेलवे नेटवर्क का विस्तार करते हुए अगले कुछ वर्षों तक हर साल 5,000 किमी नई पटरियां जोड़ी जाएंगी। इसी तरह टिकट की उपलब्धता बढ़ाई जाएगी और टिकटों की वेटिंग लिस्ट को न्यूनतम करने की प्रतिबद्धता। कवच ट्रेन सुरक्षा प्रणाली का विस्तार, विश्वस्तरीय स्टेशन का निर्माण, आधुनिक ट्रेनों के नेटवर्क का विस्तार करके विश्वस्तरीय वंदे भारत, अमृत भारत और नमो भारत ट्रेनों का विकास और निर्माण किया है। इन ट्रेनों के नेटवर्क का और विस्तार किया जाएगा।

संस्कृति विकास

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री स्री साव ने कहा कि संस्कृति के क्षेत्र में काम करते हुए हमारी सरकार काशी विश्वनाथ कॉरिडोर से प्रेरित होकर धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के विकास के लिए नई परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। अयोध्या में विश्वभर से करोड़ों बद्वालु श्री रामलला के दर्शन करने आ रहे हैं। अयोध्या नगरी कर सर्वांगीण विकास किया जाएगा। भास्तीय पांडुलिपियों के संरक्षण और अध्ययन को प्रोत्साहित करेंगे।

पर्यटन विकास

पर्यटन के लिए थीनेटिक सर्किट का विकास किया जाएगा। लक्षद्वीप एवं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में द्वीप पर्यटन केंद्र स्तापित करते हुए नॉर्थ-ईस्ट भारत और अन्य पहाड़ी राज्यों में एडवेंचर पर्यटन और वेड इन इंडिया को बढ़ावा दिया जाएगा। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ ठोस कदम उठाना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। पिछली सरकारों की अपेक्षा, हमने नागरिकों को पारदर्शी और जवाबदेह शासन प्रदान किया है। हम भ्रष्टाचार के खिलाफ कानूनों का प्रौद्योगिकी के माध्यम से सख्ती से पालन करेंगे।

महत्वपूर्ण घोषणाएं

भाजपा के संकल्प पत्र की अन्य विशिष्ट बातों का जिक्र करते हुए श्री साव ने कहा कि भारतीय डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्वर का दुनिया भर में विस्तार करेंगे। घोषणा-पत्र में कहा गया है कि भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर को दुनिया भर में सराहा जा रहा है। साथी देशों के साथ इस टेक्नोलॉजी को साझा करने की दिशा में काम होगा। विरासत का संरक्षण और प्रचार किया जाएगा।

राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के स्मरण में दुनिया भर में उत्साह के साथ रामायण उत्सव मनाया जाएगा।

नशे के खिलाफ लड़ाई को और मजबूत किया जाएगा। न्याय संहिता को शीघ्र से लागू किया जाएगा। वामपंथी उग्रवाद का खात्मा हमारी प्राथमिकता है।

सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की क्षमता बढ़ाएंगे। एक राष्ट्र, एक चुनाव लागू करेंगे। एक सामान्य मतदाता सूची प्रणाली विकसित की जाएगी।

अगले 5 साल तक मुफ्त राशन देना जारी रखेंगे। आयुष्मान योजना में ट्रांसजेंडर को भी शामिल किया जाएगा।

पीएम आवास के तहत 3 करोड़ नए घर बनाए जाएंगे। रसोई गैस सप्लाई पाइप से करेंगे।

पीएम सूर्य घर बिजली योजना के तहत करोड़ों परिवारों को शून्य बिजली बिल का लाभ देंगे।

मुद्रा ऋण के तहत ऋण सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख की जाएगी। राष्ट्रीय सहकारिता नीति बनाई जाएगी।

2025 में जनजातीय गौरव दिवस आयोजित करेंगे।

प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी,जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा,विधायक ललित चंद्रकार,राजेंद्र पाधेय ,जिला महामंत्री सुरेंद्र कौशिक माजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button