भाजपा का पोस्टर अटैक : महिला अत्याचार के मुद्दे पर भाजपा ने कांग्रेस को घेरा, लिखा “कांग्रेस में महिलाओं का अपमान…..”

रायपुर : भाजपा ने कांग्रेस को लेकर एक और कार्टून अटैक किया है। इस बार महिला अत्याचार के मुद्दे पर भाजपा ने कांग्रेस को घेरा है। इस कार्टून के जरिए महिला अत्याचार पर भाजपा और कांग्रेस शासन का अंतर बताया है। इसमें साफ तौर पर भाजपा सरकार में दोषियों को उल्टा लटकाकर पीटते हुए दिखाया गया है.

महिलाओं का अपमान करती है कांग्रेस 

भाजपा ने कार्टून अटैक के जरिए कांग्रेस सरकार में महिलाओं को परेशान और अपमानित दिखाया गया है। भाजपा ने ट्वीट कर लिखा कि, कांग्रेस में महिलाओं का अपमान होता था। लेकिन भाजपा में उन्हें सुरक्षा और सम्मान मिला है।

bjp mahila poster

नक्सलवाद को लेकर घेरा था 

भाजपा ने कुछ दिन पहले कांग्रेस को नक्सलवाद पर घेरा था। पोस्टर में जवान यह कहता हुआ दिखाई दे रहा था कि, शर्म करो कांग्रेसियों! हम जान पे खेलकर छग की सेवा कर रहे हैं और तुम हमारी पीठ में छूरा भोंक रहे हो! वहीं सोशल मीडिया पर भाजपा ने ट्वीट कर लिखा कि, नक्सली खत्म हो गए तो कांग्रेसी अपनी दुकान कैसे चलाएंगे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button