भाजपा का संगठन चुनाव : कुकरेल मंडल की जिम्मेदारी संजय शांडिल्य को सौंपी गई

नगरी। प्रदेश व जिला संगठन भारतीय जनता पार्टी के निर्दशानुसार भाजपा मंडल कुकरेल के मंडल अध्यक्ष की घोषणा चुनाव प्रभारी द्वारा किया गया। पूर्व भाजपा जिला महामंत्री कालीदास सिन्हा एवं जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस की अगुवाई में बुधवार को कुकरेल मुख्यालय के साहू समाज के भवन में मंडल की बैठक रखी गई।

इस दौरान चुनाव प्रभारी ने प्रदेश संगठन से आए लिफाफा खोलकर मंडल अध्यक्ष के लिए गट्टासिल्ली तालपारा निवासी संजय शांडिल्य का नाम घोषणा की। इस दौरान जिला अध्यक्ष बैस ने बैठक को संबोधित करते हुए प्रांतीय संगठन की सदस्यता अभियान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उचित समय पर नवीन सदस्यता जोडने की अपार सफलता पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

वहीं चुनाव प्रभारी कालीदास सिन्हा ने नवीन मंडल अध्यक्ष मनोनयन पर कुकरेल मंडल के सदस्यों को बधाई देते हुए अपनी अनुभवों को बांटते हुए सेवा सहयोग और समर्पण के साथ एक जुटता का परिचय देते हुए कार्य करने की राय दी। इस दौरान नए मंडल अध्यक्ष संजय मरकाम को कुकरेल मंडल के तमाम पदाधिकारियों के साथ सदस्यों ने तिलक बंदनकर पुष्प हार पहनाकर बधाइयां दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds