भाजपा का सदस्यता अभियान : विधायक अजय चंद्राकर ने पूरा किया 10 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य

कुरूद। छत्तीसगढ़ में भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। कुरूद विधायक पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने महज सात दिनों में अपने रेफरल आईडी से 10 हजार बीजेपी के सदस्य बना कर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा मिले लक्ष्य को पूरा करने में जुट गए हैं।

दरअसल, 2 सितंबर से शुरू हुए भाजपा संगठन के सदस्यता अभियान के लिए सभी नेताओं को लक्ष्य दिया गया है। छत्तीसगढ़ में अब तक 33 लाख सदस्य हैं, इससे ज्यादा सदस्य बनाए जायेंगे। सांसदों को 20-20 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। वहीं विधायकों को 10-10 हजार सदस्य बनाने की लक्ष्य दिया गया है। सभी बूथों में 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है।

जिसमें कुरूद विधानसभा में विधायक अजय चंद्राकर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक लाख से अधिक सदस्य बनाने हेतु लगातार इस अभियान में काम कर रहे हैं। जिसमे प्रथम सफलता हासिल करते हुए विधायक चंद्राकर ने खुद भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद अपने रेफरल आईडी से कुरूद विधानसभा में 10 हजार सदस्य बनाकर पार्टी द्वारा विधायकों को दिए गए सदस्य बनाने का लक्ष्य को पूरा कर लिया है। अब वे अपने विधानसभा व जिले में तय किये लक्ष्य को पूरा करने में जुटे हुए।

सभी नेताओं को दिया गया है लक्ष्य 

उल्लेखनीय है कि, छत्तीसगढ़ में बीजेपी के सभी बड़े नेता सदस्यता अभियान में जुटे हैं। पार्टी ने सरपंच से लेकर मंत्री और विधायक से लेकर सांसद तक सबका टारगेट फिक्स करके दिया है। जिसमें उन्हें यह बताया गया है कि, किसे कितने सदस्य बनाने हैं। खुद सीएम विष्णु देव साय और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह लगातार सदस्यता अभियान में जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds