Site icon khabriram

POLITICS भाजपा का कार्टून वार : कांग्रेस प्रत्याशियों की एक्स-रे रिपोर्ट जारी कर घोटालो का किया जिक्र

bjp-cartoon

रायपुर : कांग्रेस के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी अपना कार्टून अटैक जारी रखे हुए हैं. अबकी बार भष्ट्राचार को कांग्रेस का पर्याय बताते हुए कांग्रेस प्रत्याशियों की एक्स-रे रिपोर्ट जारी किया है. छत्तीसगढ़ भाजपा लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही कांग्रेस पर कार्टून अटैक शुरू कर दिया था |

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से शुरू हुआ यह हमला अबकी बार कांग्रेस के रायपुर, बिलासपुर और जांजगीर लोकसभा के प्रत्याशियों तक पहुंच गया है. इसमें डॉक्टर के तौर पर राहुल गांधी के हाथों में भष्ट छत्तीसगढ़ कांग्रेस का फाइल लिए हुए हैं, वहीं उनके सामने रायपुर लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी विकास उपाध्याय, बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी देवेंद्र यादव और जांजगीर लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी शिव डहरिया एक्स-रे स्कैन नजर आ रहा है, जिसमें इन प्रत्याशियों से जुड़े तमाम घोटालों का जिक्र किया जा रहा है|

Exit mobile version