महाराष्ट्र चुनाव में बीजेपी ने मारी बाजी: PM माेदी ने दी बधाई; कहा- विकास और सुशासन की हुई जीत

महाराष्ट्र चुनाव के वोटों की गिनती शनिवार, (23 नवंबर) को हुई। नतीजों में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया है। 288 वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 48 सीटों पर जीत हासिल कर ली है और 84 सीटों पर आगे चल रही है। राज्य में एनडीए यानी कि महायुति सरकार की वापसी तय हो गई है। इस शानदार प्रदर्शन पर पीएम मोदी ने बधाई दी है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा- विकास और सुशासन की जीत हुई है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के रुझानों में महायुति गठबंधन ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। 288 में से 200 से ज्यादा सीटों पर बीजेपी, शिवसेना (शिंदे गुट), और एनसीपी (अजित पवार गुट) की तिकड़ी आगे चल रही है। इस शानदार प्रदर्शन ने राज्य में महायुति की सरकार बनना लगभग तय कर दिया है। दूसरी ओर, महाविकास अघाड़ी (MVA) केवल 50 से अधिक सीटों पर बढ़त बना पाई है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अगला मुख्यमंत्री तीनों दल मिलकर तय करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds