नामांकन रैली के जरिए भाजपा ने दिखाई ताकत, सीएम साय बोले- सुनील भारी मतों से जीतेंगे

रायपुर। रायपुर दक्षिण उपचुनाव के लिए बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी ने शुक्रवार को रैली निकालकर अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने से पहले बीजेपी ने रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। नामांकन रैली में शामिल होने पहुंचे सीएम साय ने कहा कि, कांग्रेस ने पांच सालों में प्रदेश को सिर्फ लूटने का ही काम किया है। आगे सीएम साय ने कहा कि, दक्षिण सीट से सुनील सोनी को भारी मतों से जिताना है।

नामांकन रैली में शामिल होने पहुंचे CM साय ने कहा कि, सुनील सोनी ने लंबे समय तक रायपुर के जनता की सेवा की है। रायपुर दक्षिण क्षेत्र भाजपा का गढ़ है। इस सीट से बृजमोहन 35 साल तक विधायक रहे हैं। आगे साय ने कहा कि, बृजमोहन को केंद्र भेजा गया अब इस सीट से सुनील सोनी चुनाव लड़ रहे हैं। इसके साथ ही सीएम साय ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि, जनता ने कांग्रेस को बड़ा जनादेश 70 विधायक दिए थे। लेकिन पांच साल तक कांग्रेस ने प्रदेश को लूटने का काम किया है। हर काम में कांग्रेस को पैसा दिखता था, भ्रष्टाचार करना कांग्रेस की संस्कृति है। मोदी की गारंटी साय- साय पूरी हो रही है। आगे सीएम साय ने कहा कि, सुनील सोनी को भारी मतों से जिताना है।

नामांकन रैली को देखकर कांग्रेस घबरा गई है- साव 

डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि, दक्षिण का चुनाव एक- एक कार्यकर्ता के लिए महत्वपूर्ण चुनाव है। पिछले विस चुनाव में बृजमोहन अग्रवाल ने रिकॉर्ड बनाया था उस रिकॉर्ड को बरकरार रखना है। साव ने आगे कहा कि, सुनील सोनी ने लगातार विकास के काम किए हैं नामांकन रैली को देखकर कांग्रेस घबरा गई है। इसके अलावा डिप्टी सीएम साव ने कहा कि, दक्षिण क्षेत्र की जनता से आव्हान करता हूं की सुनील सोनी को ऐतिहासिक वोटों से विजयी बनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds