लॉगिन

भाजपाध्यक्ष किरण देव बोले, भाजपा में सबके लिए काम, जिसकी जैसी क्षमता, उसको वैसा काम देती है पार्टी

Chhattisgarh August 28, 2024 रिपोर्टर: shailesh
भाजपाध्यक्ष किरण देव बोले, भाजपा में सबके लिए काम, जिसकी जैसी क्षमता, उसको वैसा काम देती है पार्टी

भाजपाध्यक्ष किरण देव बोले, भाजपा में सबके लिए काम, जिसकी जैसी क्षमता, उसको वैसा काम देती है पार्टी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी चल रही है। कई स्कूलों में एक शिक्षकों से ही काम चलाना पड़ रहा है। इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि, स्कूलों में व्यवस्था सुदृढ़ करने का काम जारी है। सीएम विष्णुदेव साय अधिकारियों की बैठक ले रहे हैं। सीएम से मेरी बात भीं हुई है और शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल की बुनियादी सुविधाओं पर काम जारी है। छत्तीसगढ़ के हर वर्ग के लिए योजनाएं बन रही है और सभी योजनाओं पर काम भी होगा।

पीसीसी दीपक दीपक बैज ने कहा कि, कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में गए नेता न घर के रहे न घाट के बयान पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह ने कहा कि, उन्हें ऐसा नहीं बोलना चाहिए और सभी का सम्मान है। सभी इस काम में लगे हुए है, जिसकी जैसी क्षमता पार्टी उससे वैसे काम ले रही है। अब कांग्रेस में तो कोई जा नहीं रहा है। बीजेपी की डबल इंजन की सरकार सभी को साथ में लेकर काम कर रही है। कांग्रेस हो या अन्य दल जिसने भी बीजेपी में प्रवेश किया है। उन्हें बीजेपी अपने संगठन के कार्यों के साथ जोड़ रही है।

विभाजनकारियों के साथ खड़ी होती है कांग्रेस 
जम्मू-कश्मीर में गठबंधन के तहत नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस चुनाव लड़ने जा रही है। इस पर उन्होंने कहा कि, यह कांग्रेस के लिए नई बात नहीं है। कांग्रेस अलग-अलग गतिविधियों वालों को अपने साथ रखती है। नेशनल कांफ्रेंस की गतिविधियां हर कोई जानता है। कश्मीर में इन्होंने दुनियाभर की समस्या लाई है।  पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने दृढ़ निश्चय के साथ काम किया है। बीजेपी ने हमेशा कहा है कि, जम्मू कश्मीर भारत का हिस्सा है। कांग्रेस की मानसिकता विभाजनकारियों के साथ खड़ी होती है। कांग्रेस विघटनकारियों के पक्ष में बात करती है। इस चुनाव में जम्मू कश्मीर की जनता इस बात को लेकर जरूर सबक सिखाएगी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds