भाजपा ने एक्स पर किया विडियो पोस्ट : लिखा काँग्रेस सरकार में है घोटालों का रिवाज, लबरा भूपेश घोटालेबाजों का सरताज

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच की लड़ाई अब सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पहुंच गई है. इसका ताजा उदाहरण ‘एक्स’ पर भाजपा द्वारा पोस्ट कांग्रेस पर आरोपों का रैप सॉन्ग हैं, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लबरा (झूठा) का सरताज बताया गया है. भाजपा के सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर @BJP4CGState हैंडल पर किए गए रैप में कांग्रेस सरकार के समय हुए घोटालों का जिक्र किया गया है. पोस्ट पर लिखा है कि कांग्रेस सरकार में है घोटालों का रिवाज, लबरा भूपेश घोटालेबाजों का सरताज.

एक मिनट 21 सेंकड के इस वीडियो में न केवल पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, बल्कि उनके साथ उनके पुत्र चैतन्य बघेल, उनकी पूर्व उप सचिव रहीं सौम्या चौरसिया के साथ राहुल गांधी को भी शामिल करते हुए शराब घोटाला से लेकर कोयला लेव्ही घोटाला, चावल घोटाला सहित अनेक घोटालों का जिक्र किया गया है. अब देखने वाली बात यह है कि इस वायरल पोस्ट का असर कहां तक जाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds