भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय को पितृशोक : पंडित श्याम जी पाण्डेय ने सेक्टर 9 हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय के पिता पंडित श्याम जी पाण्डेय का निधन हो गया है। भिलाई के सेक्टर 9 अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। पंडित श्याम जी पाण्डेय के निधन पर सीएम विष्णुदेव साय ने दुःख जताते हुए माँ बमलेश्वरी से उनकी आत्मा को शान्ति और परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की|

लम्बी बीमारी के बाद सोमवार की सुबह उनका निधन हो गया। स्वर्गीय श्याम जी पांडेय का अंतिम संस्कार आज ही शिवनाथ नदी मुक्तिधाम में होगा। श्याम जी पांडेय काफी समय से बीमार थे। सेक्टर 9 बीएसपी मेन हास्पिटल में उनका इलाज चल रहा था|

ताम्रध्वज साहू की धर्मपत्‍‌नी कमला देवी साहू का निधन

छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की धर्मपत्‍‌नी कमला देवी साहू का निधन हो गया है। वे 72 वर्ष की थीं। रायपुर स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान रविवार की रात 12:00 बजे उनका निधन हो गया। कमला देवी लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं।

स्व. कमला देवी मृदुभाषी और मिलनसार महिला थीं। वे अपने पीछे 3 पुत्र और 1 पुत्री सहित पूरा भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। पूरा परिवार हॉस्पिटल में कई दिनों से कमला देवी की सेवा कर रहा था। गृहगांव में पाऊवारा में उनका अंतिम संस्कार होगा। सीएम विष्णुदेव साय, पुर्व सीएम भूपेश बघेल समेत कई भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने साहू परिवार के प्रति संवेदना जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds