रायपुर लोकसभा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल को जीत दिलाने घर घर जनसंपर्क कर रहे भाजपा विधायक

रायपुर। रायपुर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल को प्रचंड मतो से विजय दिलाने के लिए रायपुर पश्चिम विधानसभा के विधायक राजेश मूणत ने आज कोटा इलाके के राम दरबार में घर-घर जाकर जनसंपर्क कर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

राजिम में भी कार्यकर्ता कर रहे भारी तैयारी जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा वैसे वैसे भाजपा के कार्यकर्ताओं का प्रचार प्रसार बढ़ते जा रहा है। कड़ी दोपहरी के 42 डिग्री तापमान पर भी लोग अपने नेता और भाजपा को भारी मतों से जिताने घर घर जाकर और गली-मोहल्लों में घूमकर पोस्टर बैनर लगाते मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। भाजपा नेता टीकम चन्द साहू के साथ शिवकुमार साहू, राकेश यदू, गोपाल राम, भोज राम तारक, हुमनलाल, रोहित साहू, शोभा राम, राधिका ध्रुव, दीनदयाल रावत, डेविड, कैलाश साहू, भीखम लता साहू, कान्ति व संगीता ध्रुव सहित अनेक लोग भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के पक्ष में वोट करने अपील कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds