भाजपा विधायक दल की बैठक आज, 23 फरवरी से छत्तीसगढ़ का बजट सत्र, राज्यसभा सीट पर भी चर्चा संभव

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू हो रहा है. इससे एक दिन पहले यानी 22 फरवरी (रविवार) को बीजेपी विधायक दल की बैठक आयोजित होगी. मीटिंग नवा रायपुर स्थित सीएम हाउस में होगी. इसमें बजट सत्र की तैयारी, विपक्ष के सवालों के जवाब देने की रणनीति समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है.

विधायकों को उपस्थित रहना अनिवार्य

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र हंगामेदार रहने के आसार जताए जा रहे हैं. विपक्ष कई मुद्दों को लेकर सदन में बीजेपी सरकार को घेर सकता है. सेशन शुरू होने से एक दिन पहले होनी वाली बीजेपी विधायक दल की बैठक में सभी विधायकों को उपस्थित रहने के लिए कहा गया है. मीटिंग में योजनाओं को कैसे प्रभावी ढंग से लागू जाए इस पर चर्चा हो सकती है. वहीं बजट के बाद होने वाली मीटिंग्स में मंत्रियों की जवाबदेही को लेकर बात हो सकती है.

राज्यसभा सीट को लेकर चर्चा संभव

छत्तीसगढ़ बीजेपी विधायक दल की बैठक में राज्यसभी सीट पर चुनाव को लेकर चर्चा हो सकती है. छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की दो खाली सीट हैं. राज्यसभा चुनाव 16 मार्च को होना है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विधायकों के बीच उम्मीदवार को लेकर रायशुमारी हो सकती है. विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव के साथ कई पदाधिकारी शामिल होंगे.

राज्यसभा चुनाव के लिए 26 फरवरी को अधिसूचना जारी होगी. इसके बाद नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. 5 मार्च को नामांकन की अंतिम तारीख तय की गई है.

कब पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट?

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू हो रहा है.

वित्त मंत्री ओपी चौधरी 24 फरवरी को सदन में बजट पेश करेंगे.

इस सत्र के लिए विधायकों ने 2813 सवाल पूछे हैं.

‘छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता विधेयक 2026’ जैसे अहम विधेयक पेश किए जाएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds