Site icon khabriram

भाजपा नेत्री राधिका खेड़ा ने सीएम साय से की मुलाकात, सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्टकर कांग्रेस पर साधा निशाना

रायपुर:  सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली बीजेपी नेत्री राधिका खेड़ा ने हाल ही में सीएम विष्णुदेव साय से मुलाकात की है। जानकारी के अनुसार, उन्होंने कल देर रात 11:30 बजे उनकी मुख्यमंत्री से भेंट हुई। इस दौरान उन्होंने सीएम साय को गुलदस्ता दिया। जिसके बाद राधिका खेड़ा ने सीएम से मुलाकात की तस्वीर अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट की है।

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। राधिका खेड़ा ने अपने पोस्ट में लिखा है कि कल रात छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री जी से उनके निवास में भेंट हुई। रात के 11:30 बजे भी मुख्यमंत्री कार्यालय लोगों से भरा हुआ था, जिसमें सिर्फ पार्टी कार्यकर्ता ही नहीं बल्कि आम नागरिक भी शामिल थे।

पिछली सरकार में मैंने देखा है कार्यकर्ताओं, नेताओं के क्या हाल थे। जनता दरबार भी बंद कर दिया गया था। शाम के 8-9 बजे के बाद तो सन्नाटा छाया हुआ रहता था। विष्णुदेव साय जिस तरह सभी से रात को 1-1 बजे तक भी मिलकर समस्याओं का हल कर रहे हैं, वह तारीफे काबिल है।

दरअसल, राधिका खेड़ा पहले कांग्रेस नेत्री थी। जिसके बाद उन्होंने सात मई 2024 को उन्होंने दिल्ली के बीजेपी मुख्यालय में बीजेपी में शामिल हो गई। बीजेपी में शामिल होने के बाद पत्रकारों से उन्होंने कहा- रामलला के दर्शन के लिए कौशल्या माता की धरती पर जिस तरह मेरे जैसी राम भक्त के साथ दुर्व्यवहार हुआ, उस हिसाब से मैं आपके पास नहीं पहुंच पाती।

Exit mobile version