Site icon khabriram

भाजपा नेता ने ममता बनर्जी को दी चुनौती, ‘हिम्मत है तो वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ लड़ें चुनाव’

mamta

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल बीजेपी नेता अग्निमित्रा पॉल ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि ममता बनर्जी में अगर हिम्मत है तो वह वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरे। इंडिया गठबंधन की चौथी मीटिंग में ममता बनर्जी ने वाराणसी सीट से प्रियंका गांधी का नाम उम्मीदवार के रुप में पेश किया था। इसके बाद अग्निमित्रा पॉल की यह प्रतिक्रिया सामने आई है।

बीजेपी नेता अग्निमित्रा पॉल ने कांग्रेस का भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का अब पश्चिम बंगाल में कोई अस्तित्व नहीं बचा है। अग्निमित्रा पॉल ने विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि हम देख रहे हैं कि गठबंधन का सीट शेयरिंग फॉर्मूला कैसा होता है? ये पार्टियां कभी समझौता नहीं कर सकती हैं। इनकी विचारधारा अलग है। टीएमसी की विचारधारा है, चोरी करना, परिवारवाद को बढ़ाना।

पॉल ने कहा टीएमसी की हिंसा में कांग्रेस के जो कार्यकर्ता मारे गए हैं, क्या जब ये लोग गठबंधन में जमीन पर जाएंगे, तो जनता को क्या ये जवाब दे पाएंगे। इनका यही दोहरा मापदंड है। ये लोग कह रहे हैं कि प्रियंका गांधी को चुनाव में उतारो, ममता बनर्जी क्यों वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव नहीं लड़तीं। हम लोग तो चाहते हैं कि हमारा मुख्यमंत्री वहां से चुनाव लड़े। उन्होंने कहा, आपको अगर पीएम बनना है, तो आप वाराणसी से चुनाव लड़ें।

Exit mobile version