भाजपा नेत्री ने भूपेश बघेल पर किया हमला, कहा “जो ख़ुद अपनी सरकार नहीं बचा सका, उस पनौती को कांग्रेस ने महाराष्ट्र भेजा”

रायपुर : भाजपा नेत्री राधिका खेड़ा ने सोशल मीडिया एक्स पर भूपेश बघेल पर हमला करते हुए कहा, जो ख़ुद अपनी छत्तीसगढ़ सरकार नहीं बचा सका, उस पनौती को कांग्रेस ने महाराष्ट्र भेजा…वैसे महादेव ऐप-कोयला खनन के पैसों से भरे बैग वही छोड़ के आओगे@bhupeshbaghelजी या वापस लेकर आओगे?

भाजपा नेत्री राधिका खेड़ा ने  आगे लिखा कि वैसे सुना है आपके सबसे ‘घनिष्ठ मित्र’ के ‘दामाद जी’ रायपुर उपचुनाव हार गए। पैसा तो आपने वहाँ भी बहुत दिया था ‘महंत जी’ के मीटिंग में ‘ससुर जी’ को टोकने के बाद। बता दें कि कल कांग्रेस ने चुनाव परिणाम को देखते हुए भूपेश बघेल को महाराष्ट्र का पर्यवेक्षक बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds