Site icon khabriram

डॉक्टर के साथ मारपीट और गाली गलौज करने वाला भाजपा नेता साथियों के साथ गिरफ्तार

doctor maarpeet

राजनांदगांव : जिला अस्पताल के पास होटल में डॉक्टर के साथ मारपीट करने वाले भाजपा नेता और अन्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भाजपा नेता द्वारा गाली गलौज कर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था।

10 अगस्त को रात्रि 9 बजे के करीब डॉक्टर अभिनव पंचारी अपने साथियों के साथ चाय पीने के लिए गए हुए थे इस दौरान भाजपा नेता गोलू गुप्ता द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मामूली विवाद को लेकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया था।

घटना में डॉक्टर बुरी तरीके से घायल हो गए थे इसकी रिपोर्ट बसंतपुर थाना पुलिस में दर्ज कराई गई थी दोनों पक्षों ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई वहीं आज बसंतपुर थाना पुलिस द्वारा पूरे मामले में भाजपा नेता दक्षिण मंडल के महामंत्री गोलू गुप्ता को उसके साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने पूरे मामले में भाजपा नेता समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। आरोपी प्रषांत गुप्ता उर्फ गोलू, राहुल यादव, राकेश साहू, साहिल सिंग, कन्हैया यादव को गिरफ्तार कर बसंतपुर थाना पुलिस द्वारा न्यायालय में पेश किया गया है।

Exit mobile version