बस्तर पंचायत चुनाव: अनुशासनहीनता पर भाजपा की सख्त कार्रवाई, बागी प्रत्याशी 6 साल के लिए निष्कासित

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बस्तर जिले में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान अनुशासनहीनता पर कड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने चुनाव में अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध बागी उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने वाले जिला पंचायत सदस्य वनवासी मौर्य को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

बागी उम्मीदवार बनने की सजा

बस्तर जिला पंचायत चुनाव में उपाध्यक्ष पद के लिए अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ वनवासी मौर्य ने चुनाव लड़ा था। इसे पार्टी विरोधी गतिविधि मानते हुए भाजपा ने उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।

भाजपा प्रदेश नेतृत्व का आदेश

भाजपा प्रदेश महामंत्री जगदीश रामू रोहरा द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अनुशासनहीनता को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पार्टी ने यह संदेश दिया है कि जो भी नेता पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर कार्य करेगा, उस पर सख्त कार्रवाई होगी।

इस निष्कासन से बस्तर की राजनीति में हलचल मच गई है और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच यह एक बड़ा संदेश माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds