तीसरे चरण के चुनाव में भाजपा कांग्रेस झोकेगी पूरी ताकत, आज खरगे, कल शाह – प्रियंका की सभा में गूंजेगा मुद्दा

रायपुर। तीसरे चरण की सात लोकसभा सीटों में प्रचार के लिए भाजपा-कांग्रेस ने ताकत झोंक दी है। अंतिम चरण के लिए बड़ी चुनावी सभाओं का आगाज हो चुका है। 30 अप्रैल को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सभा होगी, वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक मई को कोरबा लोकसभा के अंतर्गत कटघोरा में सभा लेंगे। एक मई को प्रियंका गांधी भी सभा ले सकती हैं। मल्लिकार्जुन खरगे मंगलवार को जांजगीर-चांपा में सभा को संबोधित करेंगे।

कोरबा लोकसभा सीट वर्तमान में कांग्रेस के हाथ में हैं, यहां ज्योत्सना महंत सांसद हैं। भाजपा ने यहां राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय को प्रत्याशी बनाया है। जांजगीर-चांपा सीट से वर्तमान में भाजपा से गुहाराम अजगले सांसद हैं, उन्होंने कांग्रेस के रवि परसराम को 2019 के चुनाव में हराया था। भाजपा जहां कोरबा जीतने की रणनीति पर काम करेगी,वहीं कांग्रेस के सामने जांजगीर की हारी हुई सीट को जीतने की चुनौती होगी।

पांच मई तक बड़ी सभाएं

प्रदेश में आखिरी चरण के चुनाव के लिए 30 अप्रैल से पांच मई तक राजनीतिक सभाओं की सरगर्मी बनी रहेगी। इन सभाओं में राजनीतिक बयानबाजी के साथ कई ज्वलंत मुद्दों पर बात होगी। भाजपा-कांग्रेस के लिए तीसरे चरण की सात लोकसभा सीटों को साधना सबसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds