लॉगिन

CG Weather Update : अगले 48 घंटे में तापमान में होगी गिरावट

Chhattisgarh January 14, 2025 रिपोर्टर: Mahima Yadav
CG Weather Update : अगले 48 घंटे में तापमान में होगी गिरावट

CG Weather Update : अगले 48 घंटे में तापमान में होगी गिरावट

रायपुर. छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है. कहीं गुलाबी ठंड का असर दिख रहा है तो कहीं सर्द हवाओं का कहर है. प्रदेश में मौसम आज शुष्क रहने वाला है, न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी. उत्तरी क्षेत्रों में अगले 48 घंटों में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है. अन्य इलाकों में कोई विशेष बदलाव दर्ज नहीं किया जाएगा. सोमवार को प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान दंतेवाड़ा में 29.9°C दर्ज किया गया. वहीं सबसे ज्यादा ठंडा दुर्ग रहा, यहां तापमान 10.2°C दर्ज किया गया है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds