लॉगिन

साजा में सात बार के विधायक चौबे पर बिरनपुर हिंसा पीड़ित ईश्वर साहू पड़ रहे भारी, साढ़े चार हजार वोटों से आगे

Raipur December 3, 2023 रिपोर्टर: shailesh
साजा में सात बार के विधायक चौबे पर बिरनपुर हिंसा पीड़ित ईश्वर साहू पड़ रहे भारी, साढ़े चार हजार वोटों से आगे

साजा में सात बार के विधायक चौबे पर बिरनपुर हिंसा पीड़ित ईश्वर साहू पड़ रहे भारी, साढ़े चार हजार वोटों से आगे

रायपुर : साजा विधानसभा सीट इस बार अधिक रोचक है क्योंकि यहां कांग्रेस पार्टी से सात बार के विधायक रहे रवींद्र चौबे का मुकाबला एक आम व्यक्ति ईश्वर साहू से है। आठ अप्रैल 2023 को दो गुटों में हुई सांप्रदायिक हिंसा में ईश्वर साहू के बेटे भुनेश्वर साहू की हत्या हुई थी। आठवें राउंड में दीपेश साहू भाजपा 3322 मतों से आगे, नवागढ़ दयाल दास बघेल 5532 मतों से आगे और सजा ईश्वर साहू 4678 मत से आगे चल रहे हैं।

भाजपा प्रत्याशी ईश्वर ने आज तक सरपंच का भी चुनाव नहीं लड़ा है। उनके लिए राजनीति का रास्ता नया है। वहीं 1990 में पहली बार विधायक बने मंत्री चौबे 2018 के चुनाव में सातवीं बार साजा विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने हैं। वह आठवीं बार चुनाव लड़ रहे हैं। चौबे नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं।

65 प्रतिशत वोटर ओबीसी

साजा विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाता दो लाख 50 हजार हैं। यहां 65 प्रतिशत वोटर ओबीसी हैं, जिनमें साहू और लोधी समाज के लोग हैं। 10 प्रतिशत सामान्य मतदाता हैं। 25 प्रतिशत एसटी और एससी वर्ग से आते हैं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds