Site icon khabriram

Billionaire : किया बड़ा ऐलान 41 लोगो में बाटेंगी 24 करोड़ रूपये, कौन है ये ऑस्ट्रेलियन महिला ?

Australia : हाल ही में कुछ दिनो पहले एक ऐसा मामला सामने आया जहां ऊपर खड़ा एक शख्स लोगों पर पैसे बरसा रहा था। इसी तरह एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया जहां एक महिला ने ऐलान किया कि वह लोगों में 24 करोड़ रुपये बांटेगी। वह अपने जन्मदिन पर कई लोगों को तोहफे के रूप में पैसे देंगी।

34 अरब डॉलर की संपत्ति

दरअसल, इस अरबपति का नाम Gina Rinehart है और ये ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 69 वर्षीय राइनहार्ट 34 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ ऑस्ट्रेलिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। वह दुनिया के 47वें सबसे अमीर व्यक्ति भी हैं। उन्होंने इस बड़े ऐलान से सबको चौंका दिया। वे ऐसा क्यों करते हैं, इस पर भी चर्चा की जाती है। फिलहाल यह ऐलान पूरी दुनिया में वायरल हो गया है।

41 लोगों में 24 करोड़ रुपए बांटने का ऐलान किया है

असल में इन्होंने कुल 24 करोड़ रुपए  41 लोगों में बांटने का ऐलान किया है। इन 41 लोगों का सेलेक्शन लकी ड्रॉ के माध्यम से होगा।  इसके लिए 41 लोगों का सेलेक्शन किया गया है। इन सभी का सेलेक्शन लकी ड्रॉ के माध्यम से किया जाएगा। हालांकि एक तथ्य यह भी है कि ये पैसे सिर्फ उन्हीं लोगों को दिए जाएंगे जो उनकी कंपनी में काम करते हैं।

माइनिंग, एनर्जी और एग्रीकल्चरल कंपनी की मालकिन

एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक राइनहार्ट एक माइनिंग, एनर्जी और एग्रीकल्चरल कंपनी की मालकिन हैं। उनकी कंपनी ने हाल ही में अच्छा लाभ कमाया है इसलिए उन्होंने अपने कर्मचारियों को धन्यवाद दिया और पैसे देने का ऐलान किया। उनकी यह दरियादिली सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई है। कई लोग कह रहे हैं कि काश हम भी उस कंपनी के कर्मचारी होते तो मजा आ जाता।

Exit mobile version