पत्नी को मारने निकला था, फिर थाने पहुंच कर किया सरेंडर
Bilaspur News: अवैध संबंधों की आशंका पर दूधवाले पर हमले के बाद आरोपित वहा से निकल गया। इसके बाद वह सीधे अपनी पत्नी के मायके की ओर तिफरा जा रहा था। आरोपित पत्नी की हत्या की नीयत से अपने साथ हथियार भी रखा था। पर रास्ते में ही उसका मन बदल गया और उसने सिविल लाईन थाना पहुंच कर सरेंडर कर दिया। उसके कब्जे से धारदार हथियार जब्त किया गया है।
पूछताछ में कहा कोई पछतावा नहीं
Bilaspur News: आरोपी मोहम्मद मोबीन ने दूधवाले मरा समझ कर छोड़ा था। खाने में पूछताछ के दौरान उसने बताया कि पेशे से वह ड्राइवर हैं और उसका एक 21 साल का बेटा है। वह गाड़ी चलाने बाहर चला जाता था और बेटा घूमता फिरता रहता था। इस दौरान दूध वाला दूध देने के बहाने उसके घर जाकर उसकी पत्नी के साथ रंगरेलिया मनाता था। उसने कई बार अपनी पत्नी को इसके लिए मना किया पर वह नहीं मानी। विवाद होने पर उल्टा डेढ़ माह पहले पत्नी मायके जाकर बैठ गई। पुलिस वालों ने जब आरोपी को बताया कि दूधवाला मरा नहीं बल्कि अस्पताल में भर्ती है तो आरोपी ने कहा कि जो किया उसका पछतावा नहीं,अपने किए की सजा भुगतूंगा।