सिम्स में गर्भवती का गर्भपात, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (सिम्स) में पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती पांच माह की गर्भवती महिला का गर्भपात हो गया। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए गलत इंजेक्शन देने की बात कही है। वहीं, सिम्स प्रबंधन ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

कोटा से सिम्स रेफर की गई थी महिला

जानकारी के मुताबिक, कोटा क्षेत्र के करगी खुर्द की रहने वाली गिरजा साहू को पेट दर्द और ब्लीडिंग की शिकायत पर कोटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे सिम्स रेफर किया गया

परिजनों का आरोप – गलत इंजेक्शन से हुआ गर्भपात

परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि इलाज के दौरान गिरजा को किसी दूसरी महिला का इंजेक्शन लगा दिया गया, जिससे उसका गर्भपात हो गया।

सिम्स प्रबंधन ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया

इस मामले में सिम्स के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. लखन सिंह ने इलाज में लापरवाही के आरोप को खारिज करते हुए कहा कि मामले की जांच की जाएगी और दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds