‘बिग बॉस 7’ फेम एजाज खान आर्थर रोड जेल से रिहा, ड्रग्स मामले में दो साल से काट रहे थे सजा

मुंबई : ‘बिग बॉस सीजन 7’ फेम एजाज खान को ड्रग मामले में दो साल पहले गिरफ्तार किया गया था। इतने साल सलाखों के पीछे बिताने के बाद 19 मई को उन्हें रिहाई मिल गई। उन्हें आज शाम करीब 6:40 बजे आर्थर रोड जेल से रिहा किया जाएगा। एजाज की पत्नी ने एक बयान में कहा कि यह परिवार के लिए खुशी का पल है। आयशा खान कहती हैं, ‘यह हमारे लिए खुशी का पल है और हम उन्हें अपने साथ घर पर देखने का इंतजार नहीं कर सकते। इन सभी वर्षों में हमने उन्हें बहुत याद किया है।’

एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल सितंबर में बॉम्बे हाई कोर्ट ने Ajaz Khan की जमानत याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि मादक पदार्थों की तस्करी में वो लिप्त हैं, जिसमें वह गोलियां बेचते थे। और उन्हें ड्रग्स की आपूर्ति करके युवा लड़कों और लड़कियों का शोषण करते हुए भी पाया गया था। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने अप्रैल में एजाज खान के घर पर छापा मारा था जहां से ड्रग्स जब्त किया गया। एनसीबी द्वारा जयपुर से आने के बाद उन्हें एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया था।

इस मामले में हुई थी गिरफ्तारी

एनसीबी के एक अधिकारी ने एएनआई को बताया, ‘उसके घर की तलाशी के दौरान संयोग से 4.5 ग्राम अल्प्रोज़ोल की गोलियां बरामद हुईं, लेकिन उसे बटाटा गैंग से जुड़े होने के कारण गिरफ्तार किया गया है।’ एजाज ‘दीया और बाती हम’, ‘मिट्टी की बन्नो’, ‘करम अपना अपना’ सहित कई टेलीविजन शो का हिस्सा रहे हैं। वह ‘खतरों के खिलाड़ी’ और ‘बिग बॉस’ जैसे रियलिटी शो का भी हिस्सा रह चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds