डिप्टी सीएम अरुण साव का बड़ा बयान, बोले “रजत जयंती वर्ष को ध्यान में रखते हुए बजट 2025 रहेगा खास”

रायपुर : ईडी की जांच कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन तक पहुंचने के बाद सियासत गर्म है. कांग्रेस ने सरकार पर ईडी का दुरूपयोग कर डराने का आरोप लगाया है. वहीं इस मामले पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि जिस प्रकार से निकाय का परिणाम आया है, उसमें कांग्रेस का सूपड़ा साफ हुआ है. कांग्रेस पार्टी की दुर्दशा हुई है. कांग्रेस ईवीएम में भी पराजित हुई और मत पत्र में भी पराजित हुई . अब हार को छिपाने का कोई बहाना नहीं बचा है, इसलिए ईडी के नाम पर जनता में भ्रम फैलाने राजनीति कर रहे हैं. ईडी साक्ष्य और तथ्यों पर आधारित कार्रवाई कर रही है.

पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा और पूर्व मंत्री अमरजीत भगत पर निष्कासन कार्रवाई की चर्चा है. डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि अभी तो ये शुरुआत है, आगे देखिए और क्या होने वाला है. वहीं उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महापौर मीनल चौबे के बेटे का सड़क पर केक काटने के वायरल वीडियो पर कहा कि इस घटना की मुझे जानकारी नहीं है. इस पर संज्ञान जरूर लेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds