लॉगिन

Delhi Assembly Election 2025: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, काजी निजामुद्दीन को बनाया दिल्ली का प्रभारी

National November 25, 2024 रिपोर्टर: Mahima Yadav
Delhi Assembly Election 2025: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, काजी निजामुद्दीन को बनाया दिल्ली का प्रभारी

Delhi Assembly Election 2025: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, काजी निजामुद्दीन को बनाया दिल्ली का प्रभारी

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा फेरबदल किया है। कांग्रेस ने रविवार को दीपक बाबरिया की जगह काजी निजामुद्दीन को दिल्ली का एआईसीसी प्रभारी नियुक्त  कर दिया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से ये जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए एक स्क्रीनिंग कमेटी का भी गठन किया है। जिसमें एस मीनाक्षी नटराजन को अध्यक्ष और इमरान मसूद और प्रदीप नरवाल को स्क्रीनिंग कमेटी सदस्य बनाया है। वहीं खड़गे ने तत्काल प्रभाव से काजी निजामुद्दीन को दिल्ली का अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का प्रभारी नियुक्त किया है।

खबरों की मानें, तो कांग्रेस की ओर से एक बयान जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि कांग्रेस दिल्ली के प्रभारी महासचिव के रूप में बाबरिया के योगदान की सराहना करती है। वहीं एआईसीसी प्रभारी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) अध्यक्ष और दिल्ली के सभी एआईसीसी प्रभारी सचिव स्क्रीनिंग कमेटी के पदेन सदस्य होंगे।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds