लॉगिन

शाहरुख खान को धमकी देने वाले को मिली बड़ी राहत : कोर्ट ने दी जमानत

National November 26, 2024 रिपोर्टर: Mahima Yadav
शाहरुख खान को धमकी देने वाले को मिली बड़ी राहत : कोर्ट ने दी जमानत

शाहरुख खान को धमकी देने वाले को मिली बड़ी राहत : कोर्ट ने दी जमानत

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान को धमकी देने के मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने आरोपी फैजान खान को गिरफ्तार किया था। इस मामले में आरोपी फैजान खान को कोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए जमानत दे दी है। 2 हप्ते पहले धमकी देने के आरोप में मुंबई पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था।

शाहरुख खान को धमकी देने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

उल्लेखनीय है कि, बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान को धमकी देने के मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने आरोपी फैजान खान को गिरफ्तार किया था। यह गिरफ्तारी रायपुर से हुई थी, जहां उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया था। इस प्रकार के धमकी भरे मामलों में पुलिस की कड़ी कार्रवाई के चलते आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली है। पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में कोई ढील नहीं बरती जाएगी और कानून के तहत कड़ी सजा दी जाएगी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds