लॉगिन

रायपुरवासियों के लिए बड़ी खबर, आज शाम इन इलाकों में नहीं आएगा पानी, कल से मिलेगा सुचारु रूप से पानी  

Chhattisgarh April 10, 2026 रिपोर्टर: shailesh
रायपुरवासियों के लिए बड़ी खबर, आज शाम इन इलाकों में नहीं आएगा पानी, कल से मिलेगा सुचारु रूप से पानी  

रायपुरवासियों के लिए बड़ी खबर, आज शाम इन इलाकों में नहीं आएगा पानी, कल से मिलेगा सुचारु रूप से पानी  

रायपुर : राजधानी रायपुरवासियों के लिए एक बड़ी काम की खबर है। आज रायपुर के कई इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नगर निगम अधिकारी नर सिंह फरेन्द्र ने जानकारी देते हुए बताया कि, 11 अप्रैल की सुबह से जल प्रदाय सामान्य रूप से शुरू हो जाएगा।

आपको बता दें कि आज नगर निगम द्वारा पाइपलाइन लीकेज की मरम्मत का काम किया जा रहा है। जिसके चलते शाम के समय 11 पानी टंकियों तक पानी नहीं पहुंचेगा।इसका सीधा असर लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मंडी, मोवा, सडडू, दलदल सिवनी, कचना, आमा सिवनी, देवपुरी और जोरा क्षेत्र में होगा है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds