लॉगिन

BIG NEWS: प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान 5 महिलाओं की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Religious October 15, 2024 रिपोर्टर: Mahima Yadav
BIG NEWS: प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान 5 महिलाओं की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

BIG NEWS: प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान 5 महिलाओं की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Firozabad : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां कथा के दौरान पांच महिलाओं की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज जारी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, यूपी के फिरोजाबाद जिले में शिव पुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस कथा के वाचक मशहूर कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा है। मंगलवार को कथा के दौरान दम घुटने से पांच महिलाएं बेहोश हो गई। जिससे हड़कंप मच गया। आनन फानन में सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सोमवार से जरौली गांव के पास इस कथा का शुभारंभ हुआ है। जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु भाग लेते है। इस आयोजन में न केवल फिरोजाबाद बल्कि अन्य जिलों से भी श्रद्धालु कथा श्रवण करने के लिए पहुंचते है। भीड़ को देखते हुए व्यवस्था भी कम पड़ गई है। मंगलवार को हुमायूंपुर इलाके की कई महिलाओं की तबीयत खराब हो गई। फिलहाल सभी महिलाओं को इलाज जारी है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds