अटल जयंती पर बड़ी सौगात: पीएम मोदी ने खजुराहो में रखी पहली नदी जोड़ो परियोजना की नींव, कहा- एक साल में मध्य प्रदेश में विकास को नई गति मिली

खजुराहो : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर बड़ी सौगात दी। मध्य प्रदेश के खजुराहो में उन्होंने देश की पहली नदी जोड़ो (केन बेतवा लिंक) परियोजना का शिलान्यास किया।

पीएम  मोदी ने कहा, पूरी दुनिया आज क्रिसमस मना रही है। मैं दुनिया भर में ईसाई समुदाय को क्रिसमस की शुभकामनाएं देता हूं। मोहन यादव सरकार ने एक साल पूरा कर लिया है। मैं मध्य प्रदेश की जनता, भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं। एक साल में मध्य प्रदेश में विकास को नई गति मिली है।

पीएम मोदी ने कहा, आज बहुत प्रेरणादायी दिन है। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती है। उनकी जन्म शताब्दी का यह पर्व सुशासन, सुसेवा और हमारी प्रेरणा का पर्व है।

पीएम मोदी ने कहा, राष्ट्र के विकास में अटल जी का योगदान हमेशा हमारे अमिट रहेगा। उनकी 100वीं जयंती पर आज मध्य प्रदेश की 1100 से अधिक पंचायतों में अटल ग्राम सेवा सदन का निर्माण शुरू हो रहा है। गांवों के विकास को यह नई गति देंगे।

अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों को मिली उड़ान  
पीएम मोदी ने कहा कि आज का दिन प्रेरणादायक है क्योंकि यह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्मशती का भी दिन है। उन्होंने कहा कि अटल जी ने जो सपने देखे थे, उन्हें आज साकार किया जा रहा है। पीएम ने बताया कि आज हजारों करोड़ रुपये के विकास कार्यों की शुरुआत हुई है। इनमें केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट (Ken-Betwa Link Project), दौधन डैम और ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सोलर प्लांट (Omkareshwar Floating Solar Plant) शामिल हैं।

केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट से बुंदेलखंड को मिलेगा लाभ  
इस प्रोजेक्ट से बुंदेलखंड के 10 जिलों को पीने का पानी मिलेगा। साथ ही, 8.5 लाख हेक्टेयर खेतों की सिंचाई और उद्योगों को पानी उपलब्ध कराया जाएगा। पीएम मोदी ने परियोजना के मॉडल पर केन नदी का पानी बहाकर इसे उद्घाटित किया। यह परियोजना बुंदेलखंड के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।

मुख्यमंत्री ने की 2.5 लाख नौकरियां देने का ऐलान
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अटल जी का सपना आज पूरा हो रहा है। उन्होंने ऐलान किया कि अगले पांच सालों में सरकार 2.5 लाख नौकरियां देगी। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके झूठे वादों ने बुंदेलखंड को कभी कोई पैकेज नहीं दिया। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि 2025 को उद्योग वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है।

अटल बिहारी की याद में डाक टिकट जारी  
कार्यक्रम के दौरान अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित एक छोटी फिल्म दिखाई गई। इसके बाद उनके सम्मान में एक डाक टिकट जारी किया गया। पीएम मोदी ने कहा कि अटल जी ने देश को विकास की नई दिशा दी और उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। यह डाक टिकट उनके प्रति देश की कृतज्ञता का प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds