यूपी के प्रयागराज में महाकुंभ 2025 का आगाज हो चुका है. करोड़ो की संख्या में पहुंचे लोगों ने आस्था की डुबकी लगा ली है. ऐसे में मेला घूमने के लिए एक शख्स अपने परिवार के साथ पहुंचा. जहां उसे अचानक हार्टअटैक आ गया. जिसके बाद शख्स ने खुद को कोरबा जिला का एडीएम विक्रम सिंह जायसवाल बताकर अस्पताल में वीआईपी ट्रीटमेंट ले लिया. अब मामले में खुलासा हुआ कि इस नाम का कोई भी कोरबा जिला में ADM नहीं हैं. दरअसल, छत्तीसगढ़ के कोरबा का रहने वाला एक शख्स, जो पेशे से वकील है वह अपने परिवार के साथ प्रयागराज घूमने पहुंचा था. इस दौरान उस शख्स को हार्ट अटैक आ गया. अस्पताल में उसने खुद को कोरबा जिले का एडीएम विक्रम सिंह जायसवाल बताकर वीआईपी ट्रीटमेंट ले लिया. जब इसकी खबर अखबार में प्रकाशित हुई तो बड़ा खुलासा हुआ. जिला प्रशासन ने दावा किया कि विक्रम जायसवाल नाम का कोई एडीएम जिले में नहीं है. कलेक्टर अजीत वसंत का दावा है कि विक्रम कुमार जायसवाल नाम का कोई भी एडीएम नहीं है. वहीं अधिवक्ता संघ ने भी पंजीकृत सदस्य होने से भी इंकार कर दिया. जिसके बाद प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है.
महाकुंभ में बड़ा फर्जीवाड़ा, नकली ADM बनकर लिया VIP ट्रीटमेंट!
Religious
January 14, 2025
•
रिपोर्टर: Mahima Yadav
महाकुंभ में बड़ा फर्जीवाड़ा, नकली ADM बनकर लिया VIP ट्रीटमेंट!