लॉगिन

आबकारी की बड़ी कार्रवाई : 75 लीटर कच्ची शराब और 900 किलोग्राम गुड़ निर्मित पाश जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh July 22, 2025 रिपोर्टर: shailesh
आबकारी की बड़ी कार्रवाई : 75 लीटर कच्ची शराब और 900 किलोग्राम गुड़ निर्मित पाश जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

आबकारी की बड़ी कार्रवाई : 75 लीटर कच्ची शराब और 900 किलोग्राम गुड़ निर्मित पाश जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग : आबकारी विभाग दुर्ग ने आज थाना नंदिनी नगर के ग्राम ग्राम घटियाखुर्द में आरोपी अनिकेत पारधी एवं अज्ञात के कब्जे से कुल 75 लीटर गुड़ से निर्मित कच्ची मदिरा जब्त की, जिसका बाजार मूल्य 11,250 रूपए है। टीम ने 900 किलोग्राम गुड़ निर्मित पाश (किण्वित पदार्थ) भी जब्त किया है, जिसका अनुमानित मूल्य 45 हजार रूपए है।

इस दौरान मदिरा निर्माण में प्रयुक्त गैस, चूल्हा, डेगची सहित अन्य उपकरण भी बरामद किए गए। इस मामले में आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में उसे जेल भेज दिया गया है।

आबकारी विभाग की टीम ने यह कार्रवाई कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह एवं प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त सीआर साहू के मार्गदर्शन में की गई। दुर्ग जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा लगातार सघन कार्रवाई की जा रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds