लॉगिन

कांग्रेस में बड़ा बदलाव : एमपी-छत्तीसगढ़ सहित 4 राज्यों के किसान कांग्रेस अध्यक्ष बदले; धर्मेंद्र सिंह को मिली कमान

Chhattisgarh February 27, 2025 रिपोर्टर: shailesh
कांग्रेस में बड़ा बदलाव : एमपी-छत्तीसगढ़ सहित 4 राज्यों के किसान कांग्रेस अध्यक्ष बदले; धर्मेंद्र सिंह को मिली कमान

कांग्रेस में बड़ा बदलाव : एमपी-छत्तीसगढ़ सहित 4 राज्यों के किसान कांग्रेस अध्यक्ष बदले; धर्मेंद्र सिंह को मिली कमान

भोपाल/रायपुर : कांग्रेस ने मध्य प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने मुरैना जिले के कद्दावर नेता दिनेश गुर्जर को किसान कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटा दिया है। उनकी जगह सीहोर के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान को किसान का कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को एमपी-छत्तीसगढ़ सहित 4 राज्यों के किसान कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। मध्य प्रदेश में धर्मेंद्र सिंह चौहान, छत्तीसगढ़ में अभिषेक मिश्रा, आंध्र प्रदेश में कामना प्रभाकर राव और त्रिपुरा में अशोक कुमार वैद्य को किसान कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया है।

एमपी में इसलिए हुआ बदलाव 

मध्य प्रदेश में अभी किसान कांग्रेस की कमान दिनेश गुर्जर संभाल रहे थे। जो मुरैना से विधायक निर्वाचित होने के बाद संगठन में पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे थे। जिस कारण पार्टी ने उनकी जगह सीहोर के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान किसान कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds